Greenery and Celebrations at Teej Festival Event in Kheda हरियाली तीज महोत्सव में शगुन जैन बनी तीज क्वीन, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsGreenery and Celebrations at Teej Festival Event in Kheda

हरियाली तीज महोत्सव में शगुन जैन बनी तीज क्वीन

Moradabad News - खेड़ा में हरियाली तीज महोत्सव में महिलाएं सजकर पहुंचीं, तीज क्वीन प्रतियोगिता में शगुन जैन को अवॉर्ड किया गया। डॉ. ज्योति सिंह और ममता पांडे ने महिलाओं को सम्मानित किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 7 Aug 2024 08:10 PM
share Share
Follow Us on
हरियाली तीज महोत्सव में शगुन जैन बनी तीज क्वीन

नगर के मंदिर पोड़ा खेड़ा में हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाएं विशेष परिधान में सजकर पहुंची। इस बीच तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें शगुन जैन को तीज क्वीन का अवॉर्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य पुरस्कार भी दिए गए। मुख्य अतिथि के तौर पर राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल से डॉ. ज्योति सिंह और ममता पांडे पहुंचीं, जिन्होंने महिलाओं को सम्मानित किया। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने तीज क्वीन के लिए नाम चयनित किया। प्रथम स्थान पर शगुन जैन पत्नी अरिहंत जैन, द्वितीय स्थान पर शिखा रानी पत्नी रवि कुमार, तृतीय स्थान दीपाली गुप्ता पत्नी अमित गुप्ता ने हासिल किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनुप्रिया पुत्री केपी सिंह, द्वितीय स्थान मानवी सिंह पुत्री रिंकू चौधरी, तृतीय स्थान मिष्टी पुत्री विकास गुप्ता को मिला। इसके अलावा बच्ची सानवी चौहान पुत्री भरत चौहान को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नगर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन के अलावा दुष्यंत चौहान, विजेंद्र सिंह चौहान, पंकज चौहान, विनीता रस्तोगी, गीता कोहली के साथ ही चिराग अग्रवाल, पंडित रामनिवास शर्मा, बंटी शर्मा, विजेंद्र सिंह चंद्रवंशी, सचिन कुमार, अशोक शर्मा रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।