पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए बटुकों ने किया शांति पाठ
Lucknow News - श्री बाबा नींब करौरी जी वेद विद्यालय के बटुक छात्रों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए वैदिक शांति पाठ और गीता पाठ किया। उन्होंने घायल पर्यटकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ...

श्री बाबा नींब करौरी जी वेद विद्यालय के बटुक छात्रों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को वैदिक शांति पाठ व गीता पाठ किया। श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित वेद विद्यालय के बटुक छात्रों ने इस घटना में घायल हुए पर्यटकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की। पाठ के बाद दो मिनट का मौन रखा कर श्रद्धांजलि दी। वेद विद्यालय के प्राचार्य डॉ चंद्रकांत द्विवेदी, अध्यापक गोविन्द शर्मा, उमेश पाठक, श्याम शंकर द्विवेदी, शिव मूरत तिवारी, गणेश कुमार, पूनम सिंह, निष्ठा सिंह समेत छात्रों ने हिस्सा लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।