Uttar Pradesh Runner-Up in 47th National Junior Boys Handball Championship खेल: उत्तर प्रदेश बना उपविजेता, फाइनल में दी कड़ी टक्कर, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUttar Pradesh Runner-Up in 47th National Junior Boys Handball Championship

खेल: उत्तर प्रदेश बना उपविजेता, फाइनल में दी कड़ी टक्कर

Lucknow News - 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ने 47वीं राष्ट्रीय

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 25 April 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
खेल: उत्तर प्रदेश बना उपविजेता, फाइनल में दी कड़ी टक्कर

47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ने 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन के साथ उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित इस चैंपियनशिप का आयोजन अम्बेडकरनगर में गत 20 से 24 अप्रैल तक किया गया। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ.आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि पिछले संस्करण की कांस्य विजेता उत्तर प्रदेश ने हरियाणा को कड़ी टक्कर दी लेकिन रोमांचक मुकाबले में एक गोल के मामूली अंतर से हार के चलते टीम को रजत पदक मिला। मेजबान ने प्रतिद्वंद्वी को खासा छकाया लेकिन हरियाणा ने बेहतर खेल से 25-24 के स्कोर से खिताबी जीत दर्ज की।

हरियाणा मध्यांतर तक 11-9 से आगे था। उत्तर प्रदेश की ओर से मनीष ने तेजी दिखाते हुए सर्वाधिक 8 गोल किए। वहीं डेविड व मनीष यादव ने 5-5 जबकि निशांत ने 3 व सोनू चौहान ने 2 गोल किए। दूसरी ओर हरियाणा से राहुल ने सर्वाधिक 10 गोल दागे जबकि मोहित सिंह ने 6 गोल करने में सफलता हासिल की। विकास, नरेश, हर्ष ने 2-2 गोल किए। उत्तर प्रदेश टीम के कोच मो.तौहीद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।