जलवायु प्रदूषण दूर करने के साथ विचारों का प्रदूषण भी दूर करने की जरूरत
Moradabad News - श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन, आचार्य शिव शंकर भारद्वाज ने भगवान कृष्ण द्वारा कालिया नाग को परास्त करने की कथा सुनाई। यमुना में विषैले नाग के प्रभाव से परेशान जनता को बचाने के लिए कृष्ण ने नाग से...

नगर के शिव मंदिर बच्चा बाग में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य शिव शंकर भारद्वाज ने भगवान कृष्ण ने कालिया नाग को परास्त कर उनके फन पर नाचने के प्रसंग को बड़े ही मनोहारी ढंग से सुनाया। उन्होंने कहा कि कालिया नाग के विष के प्रभाव से पूरी यमुना और आसपास का क्षेत्र विषैला हो गया था, आम जनता परेशान थी तब भगवान ने यमुना में डुबकी लगा दी काफी देर तक उनका कालिया नाग से युद्ध हुआ यमुना किनारे गोकुल वासियों की भीड़ जमा हो गई की विषैला नाग कहीं कृष्ण जी को हानि न पहुंचा दे।
उनकी माता यशोदा घबरा रही थीं, परंतु कुछ ही देर बाद भगवान कृष्ण नाग को वश में करके उसके फन पर नृत्य करते हुए जल से ऊपर प्रकट हुए तब जयकारे लगे। व्यास जी ने बताया कि नाग के फन पर जो पैर का चिन्ह बना हुआ है। वह भगवान कृष्ण का ही है जो उनके नृत्य करते समय बना था, इसके बाद कृष्ण ने नाग से अन्यत्र चले जाने को कहा तब नाग उनकी आज्ञा मानकर वहां से चला गया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कालिया नाग को यमुना से हटाकर प्रदूषण मुक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें जलवायु पृथ्वी का प्रदूषण दूर करने के साथ विचारों का प्रदूषण भी दूर करने की जरूरत है। कथा में अखिलेश मिश्रा, शकुन मिश्रा, चकित मिश्रा, चारू शर्मा, कमल कुमार शर्मा, शिवांगी, आशुतोष कौशिक, अशोक, प्रीति शर्मा, सर्वेश,ललिता शर्मा के अलावा सभासद विवेक शर्मा, लव कुमार गुप्ता, श्याम कुमार, डॉक्टर अमरीश शर्मा, डॉक्टर सपना शर्मा, ताराचंद शर्मा, मुन्ना श्रोत्रिय, मोहनलाल शर्मा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।