Police File Case Against In-Laws for Dowry Demands and Abuse दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsPolice File Case Against In-Laws for Dowry Demands and Abuse

दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज

Moradabad News - दहेज मांगने और विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर उसे पीटा और शारीरिक शोषण किया। 17 अक्टूबर को उसकी बेटी को जान से मारने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 28 May 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में केस दर्ज

दहेज मांगने और विवाहिता को बुरी तरह से प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बिलारी के एक गांव निवासी ग्रामीण ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसने अपनी बेटी की शादी छह साल पूर्व डींगरपुर के रहने वाले अनादिल पुत्र चुन्नू के साथ की थी। ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे। उसके दो बेटे भी हुए, पति अनादिल, ससुर धुन्नु, सास जायदा, नंद फरीदा, देवर साजिद आदि कार की मांग को लेकर पीटते और शारीरिक शोषण करते थे। देवर साजिद बेटी पर गलत निगाह रखता था और अश्लील हरकतें किया करता था।

इस मामले को लेकर एक प्रार्थना पत्र बिलारी कोतवाली में भी दिया। मगर उसकी बेटी को पंचायत के जरिए घर बुला लिया गया। फिर भी ससुराल पक्ष के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। 17 अक्टूबर को दो मंजिल से उसकी बेटी को जान से मारने की नीयत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे उसकी बेटी के सिर में गंभीर चोटे आई और रीढ़ की हड्डी भी टूट गई। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।