Police Administration Prepares for Peaceful Bakrid Celebration on June 7 अमन में खलल डालने वालों की जगह जेल : डीएम , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsPolice Administration Prepares for Peaceful Bakrid Celebration on June 7

अमन में खलल डालने वालों की जगह जेल : डीएम

Kausambi News - बकरीद के त्योहार को शांति से मनाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। डीएम-एसपी ने पीस कमेटी की बैठक की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था में खलल...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 31 May 2025 04:35 PM
share Share
Follow Us on
अमन में खलल डालने वालों की जगह जेल : डीएम

बकरीद के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कसनी शुरू कर दी है। शनिवार को डीएम-एसपी ने कलक्ट्रेट में पीस कमेटी की बैठक की। इस दौरान मातहतों को जरुरी दिशा-निर्देश दिया। सभ्रांत लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। चेतावनी दी कि अमन में खलल डालने वालों को जेल का रास्ता दिखाया जाएगा। बकरीद का त्योहार सात जून को मनाया जाएगा। त्योहार पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए अधिकारियों ने अभी से ही कसरत शुरू कर दी है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मातहतों को छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण करने का आदेश दिया है। वहीं, एसपी राजेश कुमार ने भी सभी क्षेत्रााधिकारियों व थानेदारों से कहा है कि वह पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर त्योहार पर आने वाली समस्याओं की जानकारी लें और समस्याओं का समाधान भी कराएं।

एसपी ने खुराफाती तत्वों को पाबंद करने का भी निर्देश दिया है। शनिवार को कलक्ट्रेट में बैठक करते हुए डीएम-एसपी ने कहा कि त्योहार मिल-जुलकर ही मनाना चाहिए। तभी उसका मजा आता है। किसी ने भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने का प्रयास किया तो उसकी खैर नहीं होगी। अधिकारियों ने सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने और सार्वजिनक स्थानों पर आपत्तिजनक खाद्य सामग्री नहीं फेंकने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि निर्धारित स्थान पर ही मवेशियों की कुर्बानी दी जाए। प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी पर कार्रवाई की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।