ब्लॉक डील ने कराया बुरा फील, इस हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के शेयर धड़ाम
निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के शेयरों के निवेशकों को एक ब्लॉक डील ने बहुत बुरा फील कराया। आज 2 जून 2025 को शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। इसके शेयर 11% तक नीचे आ गए।

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के शेयरों के निवेशकों को एक ब्लॉक डील ने बहुत बुरा फील कराया। आज 2 जून 2025 को शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। इसके शेयर 11% तक नीचे आ गए। यह गिरावट मुख्य रूप से ब्लॉक डील की वजह से हुई है, जिसमें कंपनी के कुल 56 लाख शेयरों की बिक्री हुई है, जिनकी कीमत लगभग ₹391 करोड़ रही।
इस बिकवाली की वजह Fettle Tone LLP और कंपनी के CEO कृष्णन रामचंद्रन हैं, जिन्होंने निवा बूपा में अपनी कुल हिस्सेदारी का 7.2% बेचने का फैसला किया है। Fettle Tone ने कंपनी में अपनी 6.7% हिस्सेदारी बेची है, जबकि CEO ने 0.5% शेयर बेचे हैं।
बिक्री की कीमत ₹82 प्रति शेयर तय
सीएनवीसी-टीवी 18 के मुताबिक इन शेयरों की बिक्री की कीमत ₹82 प्रति शेयर तय हुई थी, जो पिछले व्यापारिक दिन (30 मई) के भाव से करीब 11% कम है। इस पूरी डील का कुल आकार ₹1,082 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।
31.2% बढ़ा मुनाफा
कंपनी की हालिया वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो मार्च 2025 तक खत्म हुए तिमाही (Q4) में Niva Bupa का लाभ पिछले साल की इसी तिमाही से 31.2% बढ़कर ₹206 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी के ग्रॉस प्रीमियम में भी 18% की बढ़त हुई है, जो ₹2,078.7 करोड़ रहा है।
कंपनी के सामने क्या हैं चुनौतियां
कंपनी के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। कंपनी के अंडरराइटिंग लाभ में 12.2% की गिरावट आई है, और ऑपरेटिंग लाभ में भी 43.1% की कमी देखी गई है। एक अच्छी बात यह है कि कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो स्थिर बना हुआ है, जो 3.03% पर है।
इस समय बाजार में Niva Bupa के शेयरों का भाव ₹82 के करीब चल रहा है, जो सुबह के कारोबार में ₹92.29 के पिछले भाव से करीब 11% नीचे है। पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयरों में करीब 23% का उछाल देखा गया था, लेकिन आज की गिरावट ने निवेशकों के बीच सावधानी बढ़ा दी है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)