डाड़ी बीडीओ ने होन्हेमोढ़ा में मनरेगा कार्यो का निरीक्षण किया
डांड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया ने शनिवार को होन्हेमोढा पंचायत में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कूप, मिट्टी मोरम पथ और बगवानी निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण कर सभी कार्य समय पर...

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डांड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया ने शनिवार को प्रखंड के होन्हेमोढा पंचायत में मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु प्रिया ने मनरेगा से होन्हेमोढा पंचायत में बन रहे कूप, मिटटी मोरम पथ और बगवानी निर्माण कार्य योजना का स्थल निरीक्षण किया गया। इसके बाद उक्त सभी निर्माण कार्य को तय समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही मनरेगा कार्यो में अधिक से अधिक मनरेगा मजदूर को लगाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर डाड़ी बीडीओ के साथ सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक, बीएसटी, पंचायत सचिव उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।