Thousands Participate in Gayatri Yagya on Buddha Purnima in Muradabad बुद्धि पूर्णिमा पर में गृहे-गृहे किये गए गायत्री यज्ञ , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsThousands Participate in Gayatri Yagya on Buddha Purnima in Muradabad

बुद्धि पूर्णिमा पर में गृहे-गृहे किये गए गायत्री यज्ञ

Moradabad News - बुद्धि पूर्णिमा पर में गृहे-गृहे किये गए गायत्री यज्ञबुद्धि पूर्णिमा पर में गृहे-गृहे किये गए गायत्री यज्ञ---फोटोबुद्धि पूर्णिमा पर में गृहे-गृहे किये

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 13 May 2025 06:04 AM
share Share
Follow Us on
बुद्धि पूर्णिमा पर में गृहे-गृहे किये गए गायत्री यज्ञ

बुद्धि पूर्णिमा पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के गृहे गृहे गायत्री यज्ञ आयोजन के तहत मुरादाबाद जनपद में भी हजारों घरों में गायत्री यज्ञ किये गए। यज्ञों में आहुतियां देकर सीमा पर डटे सैनिकों की कुशलता की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने देश की रक्षा के लिए सीमा पर डटे सैनिकों में शक्ति का संचार होता रहे। उनमें शौर्य पराक्रम,आत्मबल एवं देश की रक्षा का भाव सदा बना रहे विशेष आहुतियां देकर ऐसी भी मन्नत मांगी गई। गायत्री परिवार क जिला समन्वयक आईपी सिंह ने बताया। यज्ञ संपन्न कराने में सोशल मीडिया का विशेष सहयोग रहा।मोबाइल पंडित नामक एप एवं जूम एप के माध्यम से हो रहे मंत्रोच्चारण के माध्यम से श्रद्धालुओं ने यज्ञ संपन्न किया।

बुद्ध पूर्णिमा पर यज्ञ का आरंभ सुबह 9 बजे हुआ और 12 बजे तक चला। यज्ञ के लिए शहर में अनेक स्थानों पर यज्ञ के सामान की किट भी बांटी गईं। यज्ञ संपन्न कराने में गायत्री ज्ञान मंदिर बुद्धि विहार, गायत्री प्रज्ञा पीठ लाइन पार, गायत्री चेतना केंद्र सिविल लाइन और गायत्री प्रज्ञापीठ ठाकुरद्वारा का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।