पत्नी को लेने आए युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला
Muzaffar-nagar News - पत्नी को लेने आए युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक बुधवार को अपनी पत्नी से मिलने ससुराल में आया था। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी अनुज की ससुराल कांशीराम कालोनी में है। उसका अपनी पत्नी से तीन माह से विवाद चल रह था। ससराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार रात में वह शराब के नशे में ससुराल कांशीराम कालोनी में आया था। वह जबरदस्ती अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाना चाह रहा था।
पत्नी ने उसके साथ जाने से इंकार कर दिया। उसके बाद वह ससुराल से शराब के नशे में ही चला गया। गुरुवार शाम के समय उसका शव आवास विकास कालोनी में झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उसके परिजनों को जानकारी दे दी गयी है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।