Sister and Brother-in-law Assault Woman Over Love Marriage Dispute प्रेम विवाह करने पर बहन-बहनोई ने मारपीट कर घायल किया, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsSister and Brother-in-law Assault Woman Over Love Marriage Dispute

प्रेम विवाह करने पर बहन-बहनोई ने मारपीट कर घायल किया

Muzaffar-nagar News - युवती सीमा ने अजीम से प्रेम विवाह किया। इसके बाद उसकी बहन अफसाना और बहनोई नाजिम उससे नाराज होकर ईद मिलने आए और उसकी पिटाई कर दी। घायल सीमा को पुलिस ने उपचार के लिए भेजा। उसने अपने परिजनों के खिलाफ...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरSun, 8 June 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
प्रेम विवाह करने पर बहन-बहनोई ने मारपीट कर घायल किया

युवती के प्रेम विवाह करने के बाद उससे ईद मिलने आई उसकी बहन व बहनोई ने प्रेम विवाह का विरोध करते हुए युवती के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए भेजा। क्षेत्र के गांव कैथोड़ा निवासी युवती सीमा ने गांव के ही युवक अजीम से प्रेम विवाह किया था।आरोप है कि तभी से उसकेपरिजन उससे नाराज चल रहें हैं। रविवार को गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर से सीमा की बहन अफसाना व बहनोई नाजिम उसके घर ईद मिलने आए थे। आरोप है कि इस दौरान अफसाना व नाजिम ने सीमा से प्रेम विवाह करने पर कडी नाराजगी जताई और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

मारपीट से सीमा घायल हो गई। पीड़िता ने बहन व बहनोई के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। तहरीर के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।