पीडीए की एकता ही बचाएगी संविधान और आरक्षण: अंबेडकर जंयती पर अखिलेश यादव बोले
- डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनको नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीडीए की एकता ही संविधान और आरक्षण को बचा सकती है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता पर जोर दिया। सपा मुखिया ने कहा कि पीडीए की एकता ही संविधान और आरक्षण को बचा सकती है। अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा के लोग हिंसा पसंद करते हैं।
सोमवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सपा मुखिया ने कहा कि आज हम बाबा साहब की जयंती मना रहे हैं, हमें याद रखना चाहिए कि उनके द्वारा बनाए गए संविधान ने हमें हमारे अधिकार और सम्मान दिए हैं। हम संकल्प लेते हैं कि समाज में सामाजिक न्याय स्थापित होना चाहिए। आज भी हम देखते हैं कि ताकतवर लोग अभी भी कमजोरों पर अत्याचार कर रहे हैं। बाबा साहब के संविधान ने पीडीए को सम्मान और हमारा अधिकार दिया है और हम संकल्प लेते हैं कि पीडीए संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करेगा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भी दलित घोड़ी पर बैठ नहीं सकते है। पानी पीने के लिए भी उन्हें अपमानित होना पड़ता है। बाबा साहब के संविधान का संकल्प लेते हैं पीडीए परिवार संविधान बचाने के लिए काम करेंगे। अम्बेडकर की मूर्ति हटाने की घटना केवल बीकेटी नहीं कई जगह ऐसी घटनाएं हुई है।
आगरा की घटना की चर्चा करते हुए अखिलेश ने कहा कि वही भाजपा के लोग है जो कहते है शांति पूर्ण प्रदर्शन हो सकता है। जहां तलवारें लहराती हैं क्या ये वही लोग है जो कानून की बात करते हैं। क्या ये वही लोग हैं जो सिर्फ संविधान की बात करते हैं।

|#+|
प्रयागराज में एक दलित परिवार के साथ घटना हुई है। एक मामूली बात को लेकर जिंदा जला दिया। जिन्होंने जलाया है वह लाठी लेकर घूम रहे हैं। सरकार की सब जानकारी में था। सरकार बुनियादी सवालों पर चर्चा नहीं करेगी। लोग जानबूझकर ऐसा काम करते हैंं जिससे ध्यान भटकाया जा सके। संविधान हमारी संजीवनी है। हमारी ढाल है। बाबा साहब का संविधान हमे आरक्षण देने का काम करता है। हम सब पीडीए परिवार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हम संकल्प लेते हैं संविधान को मजबूत बनाएंगे।्
अखिलेश यादव ने कहा कि गोली मारने का भारतीय जनता पार्टी का पुराना षड्यंत्र रहा है। यह वो लोग हैं जो हिंसा पसंद करते हैं। यह लोग भारतीय जनता पार्टी के है। प्रशासन के इशारे पर जिस तरह हिंसा का नंगा नाच हुआ है, क्या आप कल्पना कर सकते हैं।जान लेने की धमकी दे रहे हो, संविधान और कानून पर चलने वाले लोग क्या कर रहे हैं। जिम्मेदारी किसकी है?