राज्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी से नाराजगी,लामबंद हुए भाजपाई
Pilibhit News - पीलीभीत में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की फेसबुक आईडी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में भाजपा पदाधिकारियों में रोष है। कई ब्लाक प्रमुखों और भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्यवाही की मांग...
पीलीभीत। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की फेसबुक आईडी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा पदाधिकारियों में रोष व्याप्त हो गया। मामले को लेकर आज जिले के कई ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव आज गुरूवार को पूर्वान्ह 10ः30 बजे उनके पुलिस लाईन स्थित कार्यालय में भेट की। राज्यमंत्री गंगवार को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के सम्बन्ध में पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। 13 मई को राज्यमंत्री गंगवार की फेसबुक आईडी पर अभद्र टिप्पणी की है। भाजपा पदाधिकारियों एवं उनके समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस अधीक्षक से मिलने गये ब्लाक प्रमुखों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उक्त प्रकरण में तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की।
जिसपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने तत्काल अधीनस्थों को साईवर सेल के माध्यम से कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक से मिलने गये ब्लाक प्रमुखों में ललौरीखेड़ा ब्लाक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, मरौरी ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, अमरिया ब्लाक प्रमुख श्याम सिंह, पूरनपुर नगर पालिका चेयरमेन शैलेन्द्र गुप्ता, बीसलपुर नगर पालिका चेयरमेन पति अमन जायसवाल, बरखेड़ा ब्लाक प्रमुख कमलेश गंगवार, पूरनपुर ब्लाक प्रमुख पति अपूर्व सिंह, बिलसण्डा टाउन एरिया चेयरमेन दिनेश कुमार गुप्ता, पकड़िया नौंगवा टाउन एरिया चेयरमेन पति संतोक सिंह संधु के अलावा भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष अमरीष शर्मा, अनूप सिंह लवली सहित कई पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।