Car Collision on Assam Highway Injures Multiple Individuals कार की टक्कर में कई लोग घायल, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsCar Collision on Assam Highway Injures Multiple Individuals

कार की टक्कर में कई लोग घायल

Pilibhit News - पूरनपुर में असम हाईवे पर दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में आदित्य, प्रदीप, सागर, अभय, नीरज और दिनेश घायल हुए हैं। एक स्वास्थ्य कर्मी आशा पांडेय को गंभीर चोटों के चलते रेफर किया गया। लखीमपुर के कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 1 June 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
कार की टक्कर में कई लोग घायल

पूरनपुर। शनिवार की रात असम हाईवे पर गढवाखेड़ा पुलिस चौकी के पास दो कारों की टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल लोगों को सीएचसी लाया गया। हादसे में आदित्य और प्रदीप सिंह निवासी नीमगांव खीरी, सागर सिंह निवासी मोतीनगर लखीमपुर खीरी, अभय प्रताप सिंह निवासी मोहल्ला हिदायतनगर खीरी, नीरज कांत पाठक और दिनेश शाहू निवासी बहराइच घायल हो गए। इसके अलावा अयोध्या निवासी स्वास्थ्य कर्मी आशा पांडेय के चेहरे पर अधिक चोट लगने से मुख्यालय रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि लखीमपुर के कार सवारों ने बहराइच के परिवार के साथ अभद्रता की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।