31st All India Kyokushin Karate Summer Camp Welcomes 120 Participants in Haldwani कराटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani News31st All India Kyokushin Karate Summer Camp Welcomes 120 Participants in Haldwani

कराटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

हल्द्वानी में आयोजित 31वें ऑल इंडिया क्योकुशिन कराटे समर कैंप में करीब 120 कराटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाना और उन्हें मानसिक तथा शारीरिक रूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 1 June 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
कराटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

हल्द्वानी। भीमताल में आयोजित हो रहे 31वें ऑल इंडिया क्योकुशिन कराटे समर कैंप में शामिल होने पहुंचे विभिन्न राज्यों के करीब 120 कराटे खिलाड़ियों का हल्द्वानी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रूपेन्द्र नागर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों, विशेषकर महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाना, मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना है। यह कैंप क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सियान बसंत सिंह और सचिव हरीश पांडे के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। स्वागत करने वालों में रूपेन्द्र नागर, मुजाहिद इस्लाम, दीपक रावल, भूपेन्द्र बिष्ट, लकी सिंह नेगी और हरीश कश्यप आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।