अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत
Pilibhit News - एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर पातीराम की मौत हो गई। घटना रविवार रात न्यूरिया क्षेत्र के नए बाईपास पर हुई। पातीराम अपने घर लौट रहे थे जब उन्हें टक्कर लगी। गंभीर रूप से घायल होने पर...

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। हादसा थाना न्यूरिया क्षेत्र के नए बाईपास पर रविवार रात हुआ। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर निवासी 36 वर्षीय पातीराम पुत्र बलजीत रविवार शाम को मजदूरी करके अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह नए बाईपास पर लालपुरिया गांव के समीप पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
परिजन उनको लेकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल आए। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची थाना न्यूरिया पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिवार में 17 वर्षीय पुत्र अरुण और 16 वर्षीय पुत्री पायल है। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र मावी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।