घाटमपुर में त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Pilibhit News - घाटमपुर में गोमती नदी किनारे स्थित धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ हर अमावस्या और पूर्णमासी पर उमड़ती है। यहां माघ माह में रोज धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में आचमन कर मंदिर...

पूरनपुर, संवाददाता। बंडा रोड पर स्थित घाटमपुर में गोमती नदी किनारे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है जो लोगों के लिए आस्था का केंद्र बिंदु है। इस घाट को विकसित करने की समय-समय पर मांग उठी लेकिन धार्मिक स्थल विकसित नहीं हो सका। जबकि यहां हर अमावस्या, पूर्णमासी के अलावा अन्य हिन्दू पर्वों पर लोगों की भीड़ उमड़ती है। माघ माह मे ंतो हर रोज ही धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। गोमती भक्त लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को गांव घुंघचाई, कसगंजा आदि गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने गोमती नदी में आचमन कर मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद पाया। इस दौरान भगवान और गोमती मैया के उदघोष गूंजे जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।