Relief Efforts Amidst Scorching Heat Water and Snacks Distributed as Temperatures Soar जून में बढ़ा गरमी का ताप, सड़कों आवाजाही में कमी, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsRelief Efforts Amidst Scorching Heat Water and Snacks Distributed as Temperatures Soar

जून में बढ़ा गरमी का ताप, सड़कों आवाजाही में कमी

Pilibhit News - गर्मियों की प्रचंड गर्मी के बीच रविवार को लोगों ने राहत के लिए शीतल जल सेवा और नाश्ते का वितरण किया। अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। लोग गर्मी से असहज महसूस कर रहे हैं...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSun, 8 June 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
जून में बढ़ा गरमी का ताप, सड़कों आवाजाही में कमी

प्रचंड गर्मी के बीच लोगों में सेवा भाव हिलोरे मारते हुए रविवार को अपने उफान पर दिखा। जहां एक तरफ गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए शीतल जल सेवा की गई तो वहीं दूसरी तरफ नाश्ता और सुपाच्य भोज्य का भी वितरण किया गया। जिले में गरमी नितत नए रिकॉर्ड बना रही है। अधिकतम तापमान 38.1 और न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। वीकेंड शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम 25.3 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को यह तापमान 38.1 और न्यूनतम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार जून माह में तापमान बढ़ने से लोगों को असहज स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

आलम यह रहा कि ईद उल अजहा पर शनिवार को और अगले दिन रविवार को पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा सा रहा। बाजार में भी लोग नाममात्र को आते जाते देखे गए। इससे व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर देखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।