Vijay Mandal to Receive Chief Minister s School Sports Award in Lucknow पीलीभीत के वॉलीबाल खिलाड़ी विजय को आज मिलेगा मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार , Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsVijay Mandal to Receive Chief Minister s School Sports Award in Lucknow

पीलीभीत के वॉलीबाल खिलाड़ी विजय को आज मिलेगा मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार

Pilibhit News - सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ के छात्र विजय मंडल को 12 जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार मिलेगा। विजय ने अंडर-14 वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। वह अपने खेल शिक्षक के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 12 June 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
पीलीभीत के वॉलीबाल खिलाड़ी विजय को आज मिलेगा मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार

पीलीभीत, संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ के कक्षा नौंवी के छात्र वॉलीबाल खिलाड़ी विजय मंडल को 12 जून को लखनऊ के लोकभवन के सभागार में मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार प्रदान से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदान करेंगे। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में प्रदेश के पदक विजेता छात्र-छात्रा खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन लोक भवन लखनऊ के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। इस समारोह में जिले के सरदार बल्लभभाई पटेल इंटर कालेज अमरा करोड़ के नौवीं के छात्र विजय मंडल को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

वह अपने खेल शिक्षक प्रशांत शुक्ला के साथ लखनऊ पहुंच चुके हैं। उसने अंडर-14 बालक वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल कर सबको गौरवान्वित किया था। वालीबॉल खिलाड़ी विजय मंडल का कहना है कि वह देश के लिए खेलना चाहता है। मैंने नगरिया कॉलोनी के उच्च प्राथमिक विद्यालय से आठवीं करने के बाद नौवी में अमरा करोड़ में प्रवेश लिया था। स्कूल के बारे में गांव के लोगों ने बताया। मेरे पिता गौतम मंडल किसान हैं। वह दो साल से राज्यस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। खेल शिक्षक प्रशांत शुक्ला कहते हैं कि विजय मँडल शुरू से ही अच्छा खेल रहा है। वह अपने उद्देश्य पर फोकस करके मेहनत कर रहा है। उसका नाम मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है। बहुत खुशी हो रही है। जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। डीआईओएस डॉ.अचल कुमार मिश्र कहते हैं कि एक खिलाड़ी 12 जून को लखनऊ में सम्मानित होगा। जनपद स्तर पर खेल संबंधी कोई आयोजन नहीं है, लेकिन हाईस्कूल और इंटरीडिएट के मेधावियों को गांधी सभागार में सम्मानित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।