Women Empowerment and Welfare Schemes Promoted in Devi Purwa by Block Chief Devi Verma ब्लाक प्रमुख ने महिलाओं को बताई कल्याणकारी योजनाएं, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsWomen Empowerment and Welfare Schemes Promoted in Devi Purwa by Block Chief Devi Verma

ब्लाक प्रमुख ने महिलाओं को बताई कल्याणकारी योजनाएं

Pilibhit News - मरौरी ब्लाक की प्रमुख देवी वर्मा ने ग्राम पंचायत देवीपुरा में गांव चलो अभियान के तहत महिलाओं से संपर्क किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतSat, 12 April 2025 06:07 AM
share Share
Follow Us on
ब्लाक प्रमुख ने महिलाओं को बताई कल्याणकारी योजनाएं

मरौरी ब्लाक की प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने विकास खंड मरौरी की ग्राम पंचायत देवीपुरा में गांव चलो अभियान के तहत महिलाओं से संपर्क कर पत्रकों का वितरण किया। ग्रामवासियों के घर-घर जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों से चर्चा कर जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह, वृद्धावस्था पेंशन, कन्य सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उज्जवला गैस योजना, किसान सम्मान निधि आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से जन-जन के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हर व्यक्ति लाभ लेने का काम कर रहा है, जिससे हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान है। इस मौके पर ग्राम प्रधान छोटेलाल भारती समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।