न्यूरिया में निकाली की गई तिरंगा यात्रा
Pilibhit News - नगर पंचायत न्यूरिया में कन्या जूनियर हाईस्कूल में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन और सम्मान समारोह हुआ। चेयरपरसन रिहाना बेगम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य...

नगर पंचायत न्यूरिया स्थित कन्या जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यूरिया नगर पंचायत की चेयरपरसन रिहाना बेगम ने माता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि महेंद्र पाल राजपूत, मंगली प्रसाद वर्मा एवं रेखा सिंह परिहार ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और नारी सशक्तीकरण में उनकी प्रेरणादायी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि माता अहिल्याबाई ने अपने समय में स्त्रियों को सम्मान और अधिकर दिलाने की दिशा में अद्वितीय कार्य किए थे, जिनसे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इससे पूर्व नगर में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में नगर पंचायत के ईओ हरिपाल गंगवर, मोहम्मन यासीन, मोहम्मद आकिब, प्रदीप कुमार, गौरव शर्मा, मुन्नालाल भारती, संतोष कुमर सहित काफी लोग थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।