Dispute Over Black Magic Leads to Violent Attack in Kathar Village तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक को लाठी से पीटा, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsDispute Over Black Magic Leads to Violent Attack in Kathar Village

तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक को लाठी से पीटा

Pratapgarh-kunda News - जामताली के कठार गांव में तंत्र-मंत्र को लेकर रजवंत सिंह का विवाद चल रहा था। सोमवार को उसे दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से पीटा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। रजवंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 27 May 2025 04:26 PM
share Share
Follow Us on
तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक को लाठी से पीटा

जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी 38 वर्षीय रजवंत सिंह उर्फ चतुरी सिंह पुत्र महाजन सिंह का गांव के ही कुछ लोगों से तंत्र-मंत्र को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार देरशाम रजवंत सिंह आशापुर निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। वह आशापुर कठार नाले के पुल के पास पहुंचा था कि गांव के ही दो युवकों ने उसे रोका और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों युवक रजवंत सिंह को लाठी से दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा। जिससे रजवंत के सिर शरीर में गंभीर चोटें आईं। घायल को सीएचसी पट्टी में भर्ती कराया गया।

सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रजवंत सिंह ने पट्टी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।