कांग्रेसियों ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए
-कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर तिलक भवन में किया कार्यक्रम -

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने तिलक भवन में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर विचार गोष्ठी आयोजित की। वक्ताओं ने नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि भाजपा पर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास का आरोप लगाया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए नेहरू ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
पीसीसी सदस्य संजय जैन ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि आज सिर्फ चंद वोट पाने के लालच में दक्षिणपंथी विचारधारा नेहरू के व्यक्तित्व के संदर्भ में व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार झूठी बातें फैला कर उनका चरित्रहनन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है और ऐसा करके ये लोग युवाओं का ही भविष्य बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं l नेहरू सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महान विभूति के रूप में माने जाते हैं l जब उनकी मृत्यु हुई थी तो पूरे विश्व में ऐसा कोई देश नहीं था जिसके राष्ट्र के अध्यक्ष ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित न की हो। विचार गोष्ठी का संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, जिला महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव बीना चौहान, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक चौहान, सरदार बलजीत सिंह, विरेंद्र सिंह, मोहम्मद नईम, संयम जैन, आकाशदीप गुप्ता, हर्बर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, संदीप भटनागर, गोपाल डंग आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।