प्रेम विवाह करने वाली युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान
Pratapgarh-kunda News - रामपुर बावली में एक साल पहले प्रेम विवाह करने वाली 19 वर्षीय कोमल पाल ने रविवार को आत्महत्या कर ली। उसका पति चंडीगढ़ चला गया था। कोमल की मां ने उसकी सास और ननद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव...
रामपुर बावली, हिन्दुस्तान संवाद। एक साल पहले गांव के युवक के साथ भागकर प्रेम विवाह करने वाली युवती ने रविवार सुबह दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। उसका पति एक माह पहले चंडीगढ़ चला गया था। युवती की मां ने सास और ननद पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के पुरवारा निवासी जगदीश का पुत्र विपिन पाल गांव की ही रहने वाली 19 वर्षीय कोमल पाल के साथ भाग निकला था। कोमल के घर के लोगों ने मामले में कोई केस भी नहीं दर्ज कराया। विपिन कुछ दिन बाद कोमल के साथ घर आकर रहने लगा।
एक माह पहले वह चंडीगढ़ चला गया। रविवार सुबह साढ़े 6 बजे कोमल घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगा लिया। घंटों बाद सास और ननद उसके कमरे में गई तो फांसी पर उसे लटका देख शोर मचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। शव को फांसी से नीचे उतारकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कोमल की मौत के बाद उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी ननद और सास पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि उसकी बेटी को एक साल पहले विपिन पाल भगा ले गया था। आज पता लगा कि उसकी मौत हो गई है। उसे सास और ननद ने मारा है। कोतवाल नीरज यादव ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। खबर हरिकेश मिश्र
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।