BJP Workers Protest Against SP Chief Akhilesh Yadav Over Offensive Comment by Deputy CM Brajesh Pathak सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंक जताया विरोध, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBJP Workers Protest Against SP Chief Akhilesh Yadav Over Offensive Comment by Deputy CM Brajesh Pathak

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंक जताया विरोध

Prayagraj News - भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। यह विरोध डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर किया गया। भाजपा नेता अविनाश दुबे के...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 18 May 2025 09:42 PM
share Share
Follow Us on
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला फूंक जताया विरोध

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया एकाउंट से कथित तौर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुभाष चौराहे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा नेता अविनाश दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, आनंद दुबे, मो. शरीफ, राकेश भारती, संदीप मिश्रा, रजनीश द्विवेदी, मृदुल मिश्रा, विपुल त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, अंकुर द्विवेदी, अभिषेक सिंह, मनोज उपाध्याय, सुंदरम त्रिपाठी, आकाश राय आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।