BSP Expels Two Officials for Indiscipline in Prayagraj बसपा ने दो मुख्य मंडल प्रभारी को किया निष्कासित, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsBSP Expels Two Officials for Indiscipline in Prayagraj

बसपा ने दो मुख्य मंडल प्रभारी को किया निष्कासित

Prayagraj News - प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अनुशासनहीनता के कारण दो पदाधिकारियों, राजू गौतम और अमरेंद्र पासी, को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के चलते...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSun, 8 June 2025 10:50 AM
share Share
Follow Us on
बसपा ने दो मुख्य मंडल प्रभारी को किया निष्कासित

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने दो पदाधिाकरयों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन दोनों पदाधिकारियों को अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रयागराज के मंडल प्रभारी राजू गौतम और मिर्जापुर मंडल के मुख्य प्रभारी अमरेंद्र पासी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी प्रयागराज के जिलाध्यक्ष पंकज गौतम और कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम ने दी है। राजू गौतम तथा अमरेन्द्र पासी को शुक्रवार को पहले पदमुक्त किया गया और शनिवार की सुबह पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। दोनों ज़िलों के जिलाध्यक्षों का कहना है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण दोनों मुख्य मंडल प्रभारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

जबकि उक्त दोनों की पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी लेकिन इसके बावजूद भी इनकी गतिविधियों व कार्यशैली आदि में कोई सुधार नही आया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।