संविधान बदलने की कोशिश में सरकार : सांसद उज्जवल रमण
Prayagraj News - प्रयागराज में कांग्रेस ने 'संविधान बचाओ' कार्यक्रम का आयोजन किया। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है, लेकिन सरकार इसे बदलने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली कटौती और...
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को शहर दक्षिणी विधानसभा के करेली स्थित मस्तान मार्केट तिराहे पर संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है। लेकिन सरकार संविधान को बदलने की कोशिश में लगी है। कांग्रेस देश की जनता की आकांक्षा के अनुरूप भाजपा को हटाकर कांग्रेस को लाने की पहल कर रही है। इस दौरान संविधान बचाओ कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अघोषित बिजली कटौती और दूषित पेयजल आपूर्ति का मुद्दा उठाया। सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने बताया कि बिजली विभाग का निजीकरण किया जा रहा है।
इसका सीधा नुकसान जनता को उठाना पड़ रहा है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि शहर कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर अनिल श्रीवास्तव, फ्रंटल संगठन के कोऑर्डिनेटर राजन दुबे और शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए में कैंडल मार्च निकाला गया। संचालन प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया। इस दौरान मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, नफीस अनवर, सुष्मिता यादव, अरशद अली, प्रदीप नारायण, जिया उबैद, मानस शुक्ला, मो. हसीन, प्रदीप द्विवेदी, अकबर खान, अनूप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।