Budh Vakri Horoscope Rashifal Future Predictions Lucky Zodiac Signs 18 जुलाई से बुध होंगे वक्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Vakri Horoscope Rashifal Future Predictions Lucky Zodiac Signs

18 जुलाई से बुध होंगे वक्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Vakri : 18 जुलाई 2025 को बुध देव वक्री हो जाएंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 June 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
18 जुलाई से बुध होंगे वक्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Budh Vakri : 18 जुलाई 2025 को बुध देव वक्री हो जाएंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के वक्री होने कुछ राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, बुध के वक्री होने से किन राशियों को होगा लाभ-

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी पेशा वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए अवसरों को जाने ना दें और जीवन में तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा होगा। हालांकि इस दौरान काम का बोझ बढ़ने से तनाव बढ़ सकता है। इसलिए जरूरत महसूस होने पर ब्रेक लेने में संकोच ना करें।

सिंह राशि- सिंह राशि जातकों के लिए बुध का वक्री होना खुशियों की सौगात ला सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। हालांकि सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ कहा जा सकता है।

कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना मंगलकारी साबित हो सकता है। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय शुभ है। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:शुक्र का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों को देगा शुभ फल, शुरू होगा अच्छा समय
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!