Aries Horoscope Today 17 June 2025 aaj ka mesh rashi ka rashifal daily future predictions मेष राशिफल 17 जून : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aries Horoscope Today 17 June 2025 aaj ka mesh rashi ka rashifal daily future predictions

मेष राशिफल 17 जून : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aaj ka Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 17 June 2025 : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन.पाण्डेयMon, 16 June 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
मेष राशिफल 17 जून : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aries Horoscope Today 17 June 2025,aaj ka mesh Rashifal मेष राशिफल: रिलेशनशिप में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी, लेकिन रिजल्ट अच्छा ही होगा। प्रोफेशनल समस्याओं को धैर्य से सुलझाएं। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ रहेगी। रिश्ते में अपनी आकांक्षाओं पर विचार करें। और प्रोफेशनल जीवन में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए चुनौतियों का समाधान करें। वित्तीय सफलता आपकी जीवनशैली में झलकेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

लव राशिफल- लव अफेयर में छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं को डिप्लोमेटिक होकर सुलझाने का प्रयास करें। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करते समय आपका एट्टीट्यूड महत्वपूर्ण रहेगा। लव के साथ पुराने यादें शेयर करें और इमोशनल माहौल बनाएं। कुछ महिलाएं आज शादी की बात करेंगी और इसमें परिवार का साथ भी मिलेगा। जो लोग विवाहित हैं और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। नहीं तो आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

करियर राशिफल- प्रोफेशनल चुनौतियों को सामना करें। इन चुनौतियों से दूर न भागें। प्रोडक्टिविटी से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको इस समस्या पर ध्यान देना होगा। कोई सीनियर आपके एटीट्यूड पर सवाल उठा सकता है, जिस से आपका मनोबल टूट सकता है। कुछ महिलाएं ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकती हैं। इससे जीवन में अराजकता पैदा हो सकती है। इंटरप्रेन्योर पार्टनर के साथ सभी पुरानी समस्याओं का समाधान करेंगे और व्यवसाय विस्तार के लिए अतिरिक्त धन प्राप्त करेंगे।

आर्थिक राशिफल- कोई दोस्त या भाई-बहन आपसे फाइनेंशियल हेल्प मांग सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको धन समय पर वापस मिल जाए। आज आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। कुछ महिलाएं आज ज्वैलरी खरीद सकती हैं। आप आज दान-पुण्य में भी धन खर्च कर सकते हैं या कार्यक्षेत्र में किसी कार्यक्रम में भी धन खर्च कर सकते हैं। व्यापारी आज पुराना बकाया चुकान में सफल होंगे और नए व्यापार के लिए भी पैसा जुटा पाएंगे।

स्वास्थ्य राशिफल- आज कोई बड़ी मेडिकल समस्या नहीं होगी। हालांकि अपने लाइफस्टाइल का पूरा ध्यान रखें। आज भारी समान उठाने से बचें। जंक फूड का सेवन कम करें और सब्जियों और फल को डाइट में शामिल करें। आप फैट डाइट वाली चीजों की जगह पर विटामिन और प्रोटिन युक्त आहार का सेवन करें। महिलाओं को किचन में काम करते समय आग से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। गर्भवती महिलाओं को अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासकर जब आप व्यायाम कर रहे हों या ट्रेन से यात्रा कर रहे हों।

डॉ. जे.एन.पाण्डेय

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कब लगती है? जानें मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव