इस सप्ताह इन बर्थडेट वालों को मिलेंगे शुभ समाचार, नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग
ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं ये सप्ताह (16-22, जून 2025) तक का समय किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है...
मूलांक 3- यह सप्ताह सुख-सौभाग्य लेकर आएगा। वाणी में मधुरता आएगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। करियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन की चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाली रहेगा। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। अचानक से धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे।
मूलांक 5- इस सप्ताह परिजनों से चल रहे विवाद सुलझ जाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। अटका हुआ धन वापस मिलेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल होंगे। इस दौरान आपके सभी सपने साकार होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।
मूलांक 7- इस सप्ताह पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। वाणी में सौम्यता आएगी। धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)