Gemini Horoscope today Aaj ka Mithun Rashifal 17 June 2025 Daily future prediction मिथुन राशिफल 17 जून : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemini Horoscope today Aaj ka Mithun Rashifal 17 June 2025 Daily future prediction

मिथुन राशिफल 17 जून : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal : मिथुन राशि राशि चक्र की तीसरी राशी है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयMon, 16 June 2025 10:28 PM
share Share
Follow Us on
मिथुन राशिफल 17 जून : मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Gemini Horoscope Today aaj ka mithun rashi rashifal 17 June 2025, मिथुन राशिफल: प्रोफेशनल लाइफ के चैलेंज थोड़े कम होंगे। ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। रिश्तों में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लाइफ में संतुलन बनाए रखने स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति दोनों ही अच्छी रहेगी।

लव राशिफल: आज आपके रिलेशनशिप को घर के बड़े-बुजुर्गों की सहमति मिलेगी। रिश्तों में चल रहे मनमुटावों को नजरअंदाज ना करें। इससे साथी संग रिश्ते में तकरार बढ़ सकती है। साथी से बहस करने से बचें। रिश्तों में चल रही दिक्कतों को सुलझाने का आज उत्तम दिन है। इससे आप लव लाइफ में सुखद पलों का आनंद लेंगे। प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।

करियर राशिफल: मिथुन राशि वालों को करियर में नई चुनौतियों का सामना करना चाहिए। खुद पर भरोसा रखें और तरक्की के रास्ते में आने वाले सभी अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। आज आपके कठिन परिश्रण और लगन की प्रशंसा होगी। नए अवसरों को एक्सप्लोर करने में संकोच ना करें।

आर्थिक राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज आर्थिक रूप से धन-संपन्न रहेंगे। निवेश के मामलों में खुद के फैसलों पर भरोसा रखें। आज आपको निवेश के कई अवसर प्राप्त होंगे। यह अपने आर्थिक लक्ष्यों पर फोकस करने का समय है। इन अवसरों का लाभ उठाएं और भविष्य के लिए निवेशों पर ध्यान दें। हालांकि, कोई भी बड़ा फैसला लेते समय सावधानी जरूर बरतें।

स्वास्थ्य राशिफल : आज आपको ज्यादा मेडिकल इश्यूज नहीं होंगे। फीमेल्स को स्त्री रोगों की समस्या हो सकती है। स्किन इंफेक्शन या गले में खराश की समस्या भी हो सकती है। मिथुन राशि की प्रेग्नेंट लेडीज को टू-व्हीलर वाहन पर यात्रा करते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी। बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है, लेकिन ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:वृषभ राशिफल 17 जून: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 जून का दिन?
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!