Weekly Horoscope Lucky Zodiac Signs Rashi 16- 22 June 2025 इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह, 22 जून तक खूब होगा धन लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Horoscope Lucky Zodiac Signs Rashi 16- 22 June 2025

इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह, 22 जून तक खूब होगा धन लाभ

ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, ये सप्ताह किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है-

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानMon, 16 June 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा ये सप्ताह, 22 जून तक खूब होगा धन लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से ये सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, ये सप्ताह (16-22, जून 2025) तक का समय किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है-

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह शुभ रहेगा। इस दौरान आपको आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। करियर में अपार सफलता मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या इंक्रीमेंट के चांसेस बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। अध्यात्म में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।

सिंह राशि : ये सप्ताह सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। करियर की बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। रिश्तों की खटास दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

धनु राशि : ये सप्ताह धनु राशि वालों की किस्मत चमका सकता है। इस दौरान आपके हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के सफल होंगे। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कब लगती है? जानें मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव