shani ki sade sati and dhaiya kab lagti hai time period शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कब लगती है? जानें मेष से लेकर मीन राशि पर कब रहेगा शनि का अशुभ प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़shani ki sade sati and dhaiya kab lagti hai time period

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कब लगती है? जानें मेष से लेकर मीन राशि पर कब रहेगा शनि का अशुभ प्रभाव

शनि के राशि परिवर्तन करने से किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार हर व्यक्ति पर जीवन में एक न एक बार शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जरूर लगती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 June 2025 06:28 PM
share Share
Follow Us on
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कब लगती है? जानें मेष से लेकर मीन राशि पर कब रहेगा शनि का अशुभ प्रभाव

Shani Sade Sati And Dhaiya: ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलते हैं, जिस कारण से ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर काफी समय तक रहता है। शनि के राशि परिवर्तन करने से किसी राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो किसी राशि से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार हर व्यक्ति पर जीवन में एक न एक बार शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जरूर लगती है।

शनि की साढ़ेसाती कब लगती है?

जब शनि राशि परिवर्तन करते हैं तब तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और दो राशियों पर शनि की ढैय्या लग जाती है। शनि जिस राशि में राशि परिवर्तन करते हैं उस पर और उससे एक राशि आगे और एक राशि पीछे पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है।

शनि की ढैय्या कब लगती है?

शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन के समय शनि जिस राशि से चौथे या आठवें भाव में होते हैं, तब उस राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाती है।

आइए जानते हैं किस राशि में कब शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या...

मेष राशि

साढे़साती - 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक

ढैय्या- 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक

- 12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक

वृषभ राशि

साढे़साती - 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक

ढैय्या-

27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक

इन राशियों के लोगों को आता है सबसे अधिक गुस्सा, जानें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

मिथुन राशि

साढ़ेसाती - 8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक

ढैय्या- 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक

- 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक

कर्क राशि

साढ़ेसाती - 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक

ढैय्या- 29 अप्रैल 2022 स 29 मार्च 2025 तक

- 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक

सिंह राशि

साढ़ेसाती - 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक

ढैय्या- 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक

-12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक

कन्या राशि

साढ़ेसाती - 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक

ढैय्या- 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक

तुला राशि

साढ़ेसाती - 22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक

ढैय्या- 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक

- 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2033 तक

वृश्चिक राशि

साढे़साती - 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049

ढैय्या- 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक

- 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक

धनु राशि

साढ़ेसाती - 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक

ढैय्या- 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक

- 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक

मकर राशि

साढ़ेसाती - 26 जनवरी 2017 से 29 मार्च 2025 तक

ढैय्या- 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक

- 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक

कुंभ राशि

साढ़ेसाती - 24 जनवरी 2020 से 3 जून 2027 तक

ढैय्या- 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2032 तक

- 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक

मीन राशि

साढ़ेसाती - 29 अप्रैल 2022 से 8 अगस्त 2029 तक

ढैय्या - 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक

- 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक

ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल : 16 से 22 जून तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?