कर्क राशिफल 17 जून 2025: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 17 जून का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल
Cancer Horoscope Today aaj ka Kark rashi rashifal 17 June 2025: कर्क राशि राशि चक्र की चौथी राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कर्क मानी जाती है।

Cancer Daily Horoscope,aaj ka kark rashifal कर्क राशिफल 17 जून 2025 : आज कर्क राशि के जातक आत्मविश्वास भरपूर रहेंगे। विचारों में स्पष्टता रहेगी। यह नए प्रयास करने और जीवन के सभी पहलूओं में रिस्क लेने का अच्छा दिन है। प्यार, करियर और आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कर्क राशि वालों के लिए यह तरक्की का समय है।
लव राशिफल: आज साथी संग रिश्तों को खास बनाने के लिए नई चीजों को एक्सप्लोर करें। कन्या राशि के सिंगल जातकों की आज अचानक से किसी से मुलाकात हो सकती हैं। जिससे आप काफी लगाव महसूस करेंगे। यूनिवर्स पर भरोसा रखें और प्यार की नई संभावनाओं के लिए तैयार रहें।
करियर राशिफल : ऑफिस के कार्यों में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। जिस पर थोड़ा ध्यान देने की जरुरत होगी। कुछ प्रोफेशनल्स को डेडलाइन के अंतर्गत काम करने में कठिनाई महसूस होगी। लेकिन यह परफॉर्मेंस बेहतर न होने का कारण नहीं बनना चाहिए। आर्टिस्ट, पेंटर्स और म्युजिशियन के लिए दिन अवसरों से भरपूर रहेगा। जॉब इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में क्लाइंट आपके कम्युनिकेशन स्किल से इंप्रेस होंगे। नए पार्टनरशिप के लिए साइन करते समय थोड़ा सतर्क रहें। बिजनेस मेन को कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना चाहिए। अभी नए बिजनेस में निवेश नहीं करना चाहिए।
आर्थिक राशिफल : आज धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा, लेकिन खर्चे भी अधिक रहेंगे। दान-पुण्य के कार्य करते समय थोड़ा सतर्क रहें। दोपहर के बाद भाई-बहन से धन को लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने का उत्तम समय है। कारोबारियों को नए क्षेत्रों में निवेश को लेकर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
स्वास्थ्य राशिफल:आज स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन वायरल फीवर, गले में खराश या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। बच्चों को खेलते समय चोट लग सकती है। महिलाओं की सब्जी काटते समय उंगली कट सकती है, इसलिए सावधानी से काम करें।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तुविशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)