महिला संवाद कार्यक्रम में दिख रहा सहभागिता और स्वावलंबन की मिसाल
किशनगंज । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि महिला संवाद कार्यक्रम में दिख सहभागिता और स्वावलंबन कीमहिला संवाद कार्यक्रम में दिख सहभागिता और स्वावलंबन कीमहिला संवा

किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अपने परिवेश समाज के विकास का उद्देश्य लिए महिलाएं, संवाद कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। अपनी रचनात्मक उपस्थिति से कायर्क्रम को उपयोगी बना रही हैं। महिलाओं के बीच 60 वें दिन भी महिला संवाद कायर्क्रम खासा लोकप्रिय साबित हो रहा है। निरंतरता और सामूहिकता का संकल्प लिए महिला संवाद कार्यक्रम, महिलाओं की आकांक्षाओं को मंच दे रहा है। महिलायें उत्साह से संवाद कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। बेबाकी से अपनी आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं। संवाद कार्यक्रम उनके विचार, सुझाव, अनुभव को साझा करने का अवसर दे रहा है। अपने परिवेश समाज के विकास को लेकर, महिलायें सुझाव व्यक्त कर रही हैं।
कमियां, समस्याओं को प्रकट कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलायें, अपनी भागीदारी से कार्यक्रम को जीवंत बना रही हैं। साथ ही महिला संवाद कार्यक्रम में अपनी भागीदारी से, खुद को भी सशक्त कर रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम में ठाकुरगंज प्रखंड के खारुदह पंचायत की सबीना बेगम ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने, मेहर जीवका स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर स्वरोजगार किया है। कपड़े की दुकान चलाती हैं। आर्थिक रूप से स्वावलंबित हुए है। घर परिवार चलाने में अब सहूलियत हो रही है। बच्चों को पढ़ा रहे हैं। आर्थिक स्वावलंबन से परिवार में खुशहाली आई है। वहीं, इसी पंचायत की परबीन बेगम ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे साफेज जीविका स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर अनाज खरीद - बिक्री का काम करते है। इस काम से महीने में अच्छी आमदनी हो जाती है। घर परिवार अच्छे से चलाते है। अपना काम और नियमित आमदनी से जीवन पहले से बेहतर हुआ है। महिला संवाद कार्यक्रम में वीडियो फ़िल्म के माध्यम से महिलाएं, सरकार की योजना की जानकारी प्राप्त कर रही हैं। किशनगंज जिला में प्रत्येक दिन, ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य, महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना है। उनकी आवाज़ को मंच देना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में संवाद स्थापित करना है। महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी पहुंचाना है। महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा व्यक्त आकांक्षा, सुझाव, समस्या को लिखित रूप में दर्ज कया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।