पुलिस ने चिपकाया अपराधी के घर इश्तेहार
लातेहार में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पहले आरोपी सुनील उरांव को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में और दूसरे आरोपी लालू ठाकुर को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में...

लातेहार, प्रतिनिधि। आहतु थाना प्रभारी नवीन सिंहा के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने बिहार के गया जिले में जाकर अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया है। बता दे कि आहतु थाना कांड संख्या 02/023 धारा 370/371/34 ,बाल श्रम परिषद अधिनियम के अभियुक्त सुंदर कुमार उर्फ छिंदरा,(ग्राम पाई बिगहा,भोला स्थान,गया, बिहार) के घर इश्तेहार चिपकाया है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त कई दिनों से फरार चल रहा है। आत्मसमर्पण नहीं करने पर पुलिस के द्वारा जब्ती कुर्की के कार्रवाई की जाएगी। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद थी। हुसैनाबाद विधायक से मिले पूर्व राजद राज्य परिषद सदस्य लातेहार प्रतिनिधि। राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रांची प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर हुसैनाबाद के विधायक संजय सिंह यादव से पूर्व राज्य परिषद सदस्य रंजीत यादव ने सोमवार को मुलाकत की।
विधायक श्री सिंह को राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी।उन्होने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में झारखंड प्रदेश राजद एक नई ऊंचाई को छुंएगा। बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की संख्या 1 से बढ़कर चार हुई है। मौके पर रामप्रवेश यादव,मोहर सिंह यादव,अजीत श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया है। चंदवा थाना कांड संख्या 127/25 ग्राम चेडरा थाना बरियातू निवासी सुनील उरांव, पिता चंद्रू उरांव को नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दूसरा मामला चंदवा थाना कांड संख्या 129 / 25 के आरोपी लालू ठाकुर, पिता अरुण ठाकुर ग्राम निंद्रा को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। चंदवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।