Cricket Dispute Leads to Shooting Incident Key Accused Arrested in Tharwai शीतलपुर गोली कांड के मुख्य आरोपी रोहित से पिस्टल बरामद, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCricket Dispute Leads to Shooting Incident Key Accused Arrested in Tharwai

शीतलपुर गोली कांड के मुख्य आरोपी रोहित से पिस्टल बरामद

Prayagraj News - थरवई थाने के शीतलपुर गांव में क्रिकेट विवाद के चलते 18 दिसंबर को हुई गोली कांड के मुख्य आरोपी रोहित यादव को पुलिस ने रिमांड पर लिया। मंजीत सिंह के भाई रंजीत को गोली लगी थी। पूछताछ में आरोपी से घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 4 Jan 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
शीतलपुर गोली कांड के मुख्य आरोपी रोहित से पिस्टल बरामद

फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई थाने के शीतलपुर गांव में क्रिकेट के मामूली विवाद में 18 दिसम्बर को हुई गोली कांड के मुख्य आरोपी को थरवई पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लिया। पूछताछ पर घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर लिया।

थरवई थाने के शीतलपुर गांव के मंजीत सिंह और मौहारिया गांव के रोहित यादव और उसके साथियों से क्रिकेट के विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही थी। 18 दिसम्बर को रोहित यादव और उसके साथियों से मंजीत सिंह के बीच हुए विवाद में चली थी। गोली से मंजीत का भाई रंजीत गोली से घायल हो गया था। मंजीत की तहरीर पर थरवई पुलिस ने रोहित यादव, निर्दोष यादव, दीपू यादव सहित चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने नामजद निर्दोष यादव सहित दो युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। रोहित यादव कोर्ट में हाजिर हो गया था। एक आरोपी दीपू यादव फरार हैं। मंजीत सिंह का आरोप था की गोली रोहित यादव ने चलाई थी। थरवई पुलिस ने रोहित यादव को शनिवार को रिमांड पर लेकर भिदिउरा हाईवे अंडरपास के झंडी से पिस्टल बरामद किया। इंस्पेक्टर थरवई अरविन्द गौतम ने बताया कि 18 दिसम्बर कोई गोली कांड में रोहित यादव पर गोली चलाने का आरोप था। रिमांड पर लेकर रोहित यादव से पिस्टल बरामद किया गया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।