गंगा, यमुना का घट रहा जलस्तर
Prayagraj News - प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बारिश के बावजूद घट रहा है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 8 सेमी और नैनी में 4 सेमी घटा। सुबह 8 बजे फाफामऊ में गंगा 75.81 मीटर और नैनी में यमुना 71.52 मीटर दर्ज किया...
प्रयागराज। गंगा और यमुना के प्रवाह क्षेत्र में बारिश के बाद भी प्रयागराज में दोनों का जलस्तर घट रहा है। फाफामऊ में पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर आठ सेमी और नैनी में चार सेमी घटा है। सिंचाई विभाग बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम की ओर से जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 75.81 मीटर था। नैनी में यमुना का जलस्तर 71.52 मीटर दर्ज किया गया। छतनाग में भी गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक सेमी कम हुआ। कंट्रोल रूम के अनुसार कानपुर बैराज से 3508 और नरोरा 7822 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया।
पिछले दो दिन से गंगा में डिस्चार्ज भी स्थिर है। हालांकि हरिद्वार बैराज से गंगा में डिस्चार्ज 37761 मीटर रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।