Monkey Mob Causes Chaos in Prayagraj Homes राजरूपपुर में बंदरों का हमला, तोड़े गमले, केबिल, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsMonkey Mob Causes Chaos in Prayagraj Homes

राजरूपपुर में बंदरों का हमला, तोड़े गमले, केबिल

Prayagraj News - प्रयागराज में मंगलवार सुबह बंदरों के झुंड ने राजरूपपुर के आंबेडकर मार्ग पर कई घरों पर हमला कर दिया। बंदरों ने गमले तोड़े, इंटरनेट केबल निकाल दिए और टू व्हीलर की सीटें फाड़ दीं। इस तांडव के चलते लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 29 April 2025 11:38 AM
share Share
Follow Us on
राजरूपपुर में बंदरों का हमला, तोड़े गमले, केबिल

प्रयागराज। बंदरों के झुंड ने मंगलवार सुबह राजरूपपुर के आंबेडकर मार्ग किनारे घरों पर हमला कर दिया। दो दर्जन बंदर सुबह सात बजे कई घरों में घुसे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बंदरों ने गमले तोड़े, इंटरनेट केबिल निकालकर फेंक दिया। गलियों में खड़ी टू ह्वीलर की सीटें फाड़ दीं। घरों की छतों पर चढ़कर टैंक में घुस गए। बंदरों के तांडव से मार्ग किनारे घरों में अफरा-तफरी मच गई। घरों के दरवाजे बंद हो गए। नगर निगम कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे तक लोग घरों में कैद रहे। बंदरों का झुंड जाने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। बंदरों के हमले की सूचना नगर निगम के पशुधन अधिकारी को दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।