Prayagraj Municipal Corporation to Elect New Executive Members and Vice President on June 2 नगर निगम कार्यकारिणी को मिलेंगे नए उपाध्यक्ष, छह सदस्य, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Municipal Corporation to Elect New Executive Members and Vice President on June 2

नगर निगम कार्यकारिणी को मिलेंगे नए उपाध्यक्ष, छह सदस्य

Prayagraj News - प्रयागराज नगर निगम कार्यकारिणी में 2 जून को छह नए सदस्यों का चुनाव होगा। चुनाव के बाद नए उपाध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। वर्तमान...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजSat, 24 May 2025 11:00 AM
share Share
Follow Us on
नगर निगम कार्यकारिणी को मिलेंगे नए उपाध्यक्ष, छह सदस्य

प्रयागराज। दो जून को नगर निगम कार्यकारिणी को छह नए छह सदस्य मिलेंगे। छह कार्यकारिणी सदस्य तय होने के बाद नए उपाध्यक्ष का भी चुनाव भी होगा। सचिव परिषद पीके द्विवेदी के अनुसार दो चुनाव को नगर निगम के नए भवन में सुबह 11 से 13 बजे कार्यकारिणी सदस्य प्रत्याशी के नामों का प्रस्ताव रखा जाएगा। दोपहर 12 से 12.30 बजे तक नाम वापसी होगी। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक मतपत्र की तैयारी की जाएगी। दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक मतदान और उसके बाद वोटों की गणना होगी। नगर निगम कार्यकारिणी में 12 सदस्य हैं। इनमें छह सदस्य दो साल से सदस्य हैं।

इन्हीं सदस्यों का कार्यकार समाप्त हो रहा है। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुनीता दरबारी का भी कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नई कार्यकारिणी के 12 सदस्य नए उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।