Rising Temperatures Cause Distress After Recent Storms Maximum Hits 42 C 13 दिन बाद पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsRising Temperatures Cause Distress After Recent Storms Maximum Hits 42 C

13 दिन बाद पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार

Prayagraj News - गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। पिछले दिनों आंधी-बारिश के बाद तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को बादल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 9 May 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
13 दिन बाद पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार

एक बार फिर गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हुए। पिछले दिनों आंधी-बारिश के बाद पारा बढ़ा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। घर की ऊपरी मंजिल में रह रहे लोगों के पसीने छूट रहे हैं। कमरों में लगे कूलर-पंखे से गर्म हवा निकल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को आंधी-पानी आने के बाद दिन व रात के तामपान में वृद्धि होने लगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस था। यह मई माह को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा।

यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। शुक्रवार से पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस था उसके 13 दिन बाद अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने शनिवार को आंधी चलने व बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। मई माह की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लोगों को गर्मी से राहत रही लेकिन बारिश के बाद तापमान बढ़ने से अब उमस भी परेशान करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।