तेज धूप व गर्म हवाओं से लोग बेहाल
Prayagraj News - प्रयागराज में गुरुवार को सूरज की गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। तेज गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। पार्कों में सन्नाटा है और बच्चे ट्यूशन नहीं जा पा रहे हैं। अधिकतम और...

प्रयागराज। शहर में गुरुवार को भी सूरज आग बरसा रहा है। गर्म हवाओं से लोगों को राह चलने में दिक्कत हो रही है। सुबह से ही दोपहर जैसी गर्मी बेचैन करने लगी है। लू के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। गर्मी से आम आदमी ही नहीं बेजुबान पशु-पक्षी भी व्याकुल हो रहे हैं। पार्कों में सन्नाटा छाया हुआ हे। बच्चों को कोचिंग व ट्यूशन जाना भी मुश्किल है। कार्यालय जाने वाले लोग भी अंगौछे से मुंह ढककर पहुंच रहे हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में घटते अंतर से रात में दिन जैसी गर्मी बनी हुई है। घरों में पंखा, कूलर ही नहीं बल्कि एसी भी बेसर नजन आ रहे हैं।
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।