डिजि... अभ्युदय कोचिंग के लिए कल होगी विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता
Prayagraj News - प्रयागराज में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बीच वार्ता होगी। इस वार्ता से स्पष्ट होगा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कितने कमरे प्रदान करेगा।...

प्रयागराज। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संचालन के लिए समाज कल्याण विभाग व विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच मंगलवार को वार्ता होगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस वार्ता के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि कितने कमरे विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दिए जाएंगे। जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में अच्छे प्रतियोगियों को जोड़ने के लिए अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इसके संचालन की तैयारी है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव से बात कर दो कमरे उपलब्ध कराने की मांग रखी है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।