बारिश के आसार के बीच तपिश बरकरार
Prayagraj News - प्रयागराज में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया। अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 7 मई तक...

प्रयागराज, संवाददाता। मौसम में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर रहा। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शहर के कुछ मोहल्लों में छिटपुट बूंदाबांदी भी। शुक्रवार रात जहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार रात हवा चलने के कारण 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पांच से सात मई तक गरज-चमक के बारिश होने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। साथ ही 50 से 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
आठ मई को बादल छाए रहेंगे। इविवि में के. बनर्जी समुद्री एवं वातावरण विभाग के मौसम वैज्ञानिक प्रो. शैलेन्द्र राय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी लेकिन धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ेगा और उमस रहेगी। हालांकि मौसम में नमी व हवाओं के चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।