सेवानिवृत्त कैप्टन का हुआ स्वागत
Raebareli News - जगतपुर में कैप्टन राम सिंह का स्वागत किया गया। 32 वर्षों तक सेना में सेवा देने के बाद वह सेवानिवृत्त हुए हैं। गांव के लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और 'भारत माता की जय' के नारों के साथ...
Newswrap हिन्दुस्तान, रायबरेलीTue, 3 June 2025 01:10 AM

जगतपुर। सेना में कैप्टन पद से सेवा निवृत्त हुए राम सिंह को जगतपुर चौराहे पर पहुंचते ही गांव व क्षेत्र के लोगों ने फूल माला पहना का स्वागत किया। भारत माता की जय के जयकारों के साथ पुर चौराहा गूंज गया। 32 वर्ष देश की सुरक्षा में तैनात रहे 324 फील्ड पंजाब रेजीमेंट के सूबेदार मेजर मानद कैप्टन राम सिंह निवासी पुरे झाम सिंह सेना से सेवानिवृत हुए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।