11 साल बेमिसाल में गिनाईं योजनाएं
Rampur News - जनुनागर के पंचायत घर में भारतीय जनता पार्टी के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश बाबू गंगवार ने किया। इस दौरान सरकार के कार्यों की...

जनुनागर स्थित पंचायत घर में भारतीय जनता पार्टी के 11 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश बाबू गंगवार ने किया। इस दौरान सरकार के 11 साल में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री हेमा रानी ने कहा कि भाजपा सरकार के यह 11 साल बेमिसाल हैं। इसके बाद अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मृतकों श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर एडवोकेट रोहिताश मौर्य, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत यदुवंशी, रामदेव लोधी, सत्यप्रकाश लोधी,राजकुमार शर्मा, श्रीपाल चौधरी,अब्दुल हसन, अलीम अहमद आदि भाजपाई मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।