Extreme Heat Grips Residents During Nautapa No Relief from Expected Rain उमस के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री का रहा अंतर, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsExtreme Heat Grips Residents During Nautapa No Relief from Expected Rain

उमस के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री का रहा अंतर

Rampur News - नौपतपा के पांचवें दिन गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। दिनभर बादल उमड़े, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहा। तेज गर्मी और बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। मौसम...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरFri, 30 May 2025 05:25 AM
share Share
Follow Us on
उमस के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री का रहा अंतर

नौपता के पांचवें दिन उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हुआ। दिन भर आसमान में बादल उमड़े तो धूप भी खिली मगर उम्मीद अनुरूप बारिश नहीं होने से गर्मी का प्रकोप कम नहीं हुआ। आलम यह था कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री का अंतर रह गया। नौतपा की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई थी। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट रही और लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। एक दिन पहले जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई थी मगर इसके बाद प्रचंड गर्मी का रूप देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सुबह में आठ बजे से ही आसमान से सूर्यदेव ने आग उगलना शुरू कर दिया।

तपती दोपहरी में उमस काफी बढ़ गई और लोगों को गर्मी में बेचैन होना पड़ा। बढ़ती गर्मी में बिजली की कटौती ने लोगों का सुख चैन छीन लिया। शाम के समय आसमान में बादल उमड़े मगर बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना कम ही है। अगले चार-पांच दिनों में उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। --बारिश बाद हवाओं का थम गया असर बारिश होने के बाद से जिले में हवाओं का असर कम हुआ है। हवा नहीं चलने से वातावरण में उमस काफी बढ़ गई है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। पेट दर्द और उल्टी की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी -धूप में निकलने से बचें, छाता लेकर बाहर निकलें। -सफर में निकलते वक्त पानी साथ में रखें। -बाहर का खाना या कटे हुए फलों का सेवन न करें। -गर्मी से बचाव के लिए ताजा फलों का जूस पीयें। न्यूमेरिकल्स:- -38 डिग्री रहा अधिकतम तापमान। -28 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान। -06 किलोमीटर प्रतिघंटा रही हवा की गति।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।