Massive Bike Rally Celebrates Lord Parshuram s Birth Anniversary by Brahmin Community परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली बाईक रैली,पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsMassive Bike Rally Celebrates Lord Parshuram s Birth Anniversary by Brahmin Community

परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली बाईक रैली,पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Rampur News - भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राहमण समाज ने एक विशाल बाइक रैली निकाली। यह रैली आदर्श कालोनी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई माया देवी धर्मशाला पर समाप्त हुई। रैली के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरWed, 30 April 2025 04:54 AM
share Share
Follow Us on
परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली बाईक रैली,पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

परशुराम सर्व ब्राहमण समाज की ओर से भग्वान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर समस्त ब्राहमण सभाओं ने आदर्श कालोनी सिविल लाइंस से एकत्रित होकर एक विशाल बाइक रैली निकाली। रैली आदर्श कालोनी से प्रांरम्भ होकर शौकत अली रोड होते हुए डायमंड सिनेमा रोड, कचहरी रोड ,आवास विकास कालोनी, राम रहीम पुल पर होते हुए माया देवी धर्मशाला आगापुर रोड ज्वाला नगर पर सम्पन्न हुई। रैली संपन्न होने के बाद देश और समाज की खुशहाली एवं समस्त शत्रु के लिए नाश यज्ञ का आयोजन किया गया,यज्ञ में सभी ब्राहमणों ने पूर्ण आहुति देकर भगवान परशुराम की आरती कर प्रसाद वितरित किया। रैली का जगह जगह सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया गया। रैली में पंडित संजय शर्मा,पंडित राजीव शर्मा, पंडित निक्कू पण्डित, पंडित अनिल वशिष्ठ, पंडित दिनेश शर्मा, पंडित राम बाबू शर्मा, पंडित सौरभ पाठक, पंडित संदीप कौशिक(बंटा महाराज),पंडित चन्द्र मोली शर्मा, पंडित राहुल शर्मा, पंडित प्रतीक शर्मा, पंडित अमन वशिष्ठ, पंडित अभिषेक शर्मा, पंडित सीता राम शर्मा, पंडित अंशुल शर्मा, पंडित राम लखन शर्मा, पंडित गोविन्द शर्मा, पंडित अर्पित शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, पंडित पराग मणि वशिष्ठ, पंडित अनुज भारद्वाज, पंडित शिवा शर्मा, पंडित रमेश पाठक, पंडित यश पाठक, पंडित दरवारी लाल शर्मा, पंडित सुमन कौशिक, पंडित सुनील कौशिक, पंडित मुनीश चंद शर्मा, पंडित अनुभव वशिष्ठ, पंडित अरविंद शर्मा, सात्विक भारद्वाज, कमल शर्मा, साजन शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, मनु शर्मा, पारस वशिष्ठ, राहुल भारद्वाज, केशव मणि, निशव शर्मा, पं संजय पाठक, पं विकास पाण्डे आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।