हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर छत से गिरा
Rampur News - अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक मजदूर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर छत से गिर गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी मकान स्वामी के...

अजीमनगर थाना क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर छत से नीचे गिर गया। घायल मजदूर को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव का है। गांव निवासी नरेश राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करता है। रविवार सुबह वह गांव के ही मतलूब के घर मजदूरी करने के लिए गया था। छत के ऊपर मजदूर राजमिस्त्री को मसाला दे रहा था। दोपहर बाद मजदूर घर के पास से निकल रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जोरदार झटका के साथ मजदूर छत से नीचे गिर गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने मजदूर को खून से लथपथ छत से नीचे गिरा देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनो ने घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया। घायल मजदूर के परिजनों ने आरोपी मकान स्वामी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।