BJP Workers Honor Indian Army with Tiranga Yatra in Rampur Maniharan भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBJP Workers Honor Indian Army with Tiranga Yatra in Rampur Maniharan

भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

Saharanpur News - रामपुर मनिहारान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा तहसील मुख्यालय से इस्लामनगर रोड तक गई, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। विजयपाल सिंह ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 26 May 2025 11:46 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा

रामपुर मनिहारान। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के सम्मान में तहसील मुख्यालय से इस्लामनगर रोड तक तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख गीता रानी के प्रतिनिधि विजयपाल सिंह कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम का जय घोष करते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में महिला व पुरुष दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, कृष्ण चंद सैनी, मेलाराम पंवार, दीपक सैनी, देवराज सिंह, प्रमोद कौशिक, रविकुमार, सन्नी चौधरी, सुलेख आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।